रायपुरछत्तीसगढ

आंदोलन की आड़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं की गुंडई

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव का भाजपा युवा मोर्चा ने आवान किया था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ से कोने कोने से भाजपा कार्यकर्ता जुटे हुए थे । नगर निगम व्हाइट हाउस के सामने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सभा की।

छत्तीसगढ़ की सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन हल्ला बोल किया । जहां उन्होंने प्रशासन का सहयोग न करते हुए उनका नुकसान किया । कई बार पुलिस वालों पर हमला बोला जिससे कई पुलिसवाले घायल हुए । उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

कई पुलिसवालों को चोट आई व कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों तक को नहीं बख्शा। जिसकी आम जनों द्वारा निंदा की गई है। स्थानीय लोगों व आसपास के दुकानदारों ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन से उनके मन में भय बैठ गया और वह अपना व्यवसाय नहीं कर पाए।

हड़ताल करना ठीक है विरोध करना भी ठीक है पर उसमें हिस्सा और अपशब्दों का इस्तेमाल की निंदा होना चाहिए।अपशब्द भाषा व प्रयोग किया गया । वहीं देर शाम तक कुछ भाजपा कार्यकर्ता व नेताओं की गिरफ्तारी हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!