रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर टीएस सिंहदेव ने सीएम भूपेश बघेल को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ की कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की है।

साथ ही बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा है – कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है। जिनका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है। तस्वीरों में भूपेश बघेल अपनी धर्मपत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टेलीफ़ोन पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास में आज ओपन हाउस – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर आज मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!