रायपुरछत्तीसगढ

मामूली बात पर चाकू एवं लोहे की छड़ से मारकर आहत करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- जीतेन्द्र धीवर ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह18 अगस्त को मोवा स्थित शराब दुकान में शराब खरीदने गया था, शराब खरीदते समय प्रार्थी का पैर एक अज्ञात व्यक्ति को लग गया जिस पर अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी को गाली देने लगा प्रार्थी द्वारा भीड में पैर लग गया जानबूझ कर नहीं किया हूं कहकर प्रार्थी वहां से चला गया।

प्रार्थी शराब खरीद कर बाहर निकला उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति अपने साथियों के साथ खड़ा था जो प्रार्थी को देखकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी के बायें कुल्हे में मारा जिसे देखकर विनोद यादव आकर छुडाया तो अज्ञात आरोपियों ने लोहे के छड से विनोद यादव के दाहिने पेट के पास मारकर फरार हो गये, जिससे विनोद यादव को भी चोट आयी।

जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 282/22 धारा 294, 324, 506, 34 भा.द.वि. 25, 27 आम्र्स एक्ट् का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रहीं थी।

इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा घटना में संलिप्त आरोपी सोमनाथ सोनी, डाॅक्टर बघेल एवं अनिल दुबे को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार बटनदार चाकू एवं लोहे का छड़ जप्त कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. सोमनाथ सोनी पिता गोकुल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी. खाल बाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
  2. डाॅक्टर बघेल पिता परदेशी बघेल उम्र 27 वर्ष निवासी बी.एस.यू.पी. खाल बाडा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
  3. अनिल दुबे पिता स्व. अशोक दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी मण्डीगेट के पास मर्लिन काम्पलेक्स के पीछे थाना पण्डरी रायपुर ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!