धमतरीछत्तीसगढ

कार की चेकिंग,पुलिस ने किया 15 पैकेट गांजा जब्त

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- ओडिशा से धमतरी के रास्ते 56 किलो गांजा की तस्करी करते 2 युवक को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा व घुटकेल का निवासी है। दोनों आरोपियों से गांजा व कार जब्त कर जेल भेजा है।

पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली की कार सीजी 04 एच 7604 से गांजा की तस्करी हो रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे 30 पर टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की। तभी चारामा की ओर से कार आई और पुलिस को देखकर गाड़ी तेजी से चलाते हुए भागने की कोशिश की गई।

पुलिस ने कार का पीछा कर पुरूर से 100 मीटर पहले गाड़ी रोका। कार की तलाशी ली गई, तो गांजा मिला। एसआई अरूण साहू ने बताया कि पुलिस ने कार के पीछे हिस्से से 15 पैकेट गांजा जब्त किया। आरोपी शिबाजी (20) पिता मंगलू गोड निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (ओडिशा) एवं विकेश्वर (21) यादव निवासी घुटकेल पर केस दर्ज किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!