रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर सायकल रैली से पूरे विधानसभा का किया भ्रमण

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- विधायक विकास उपाध्याय ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गौरव यात्रा के तहत् आज अपने विधानसभा क्षेत्र में तिरंगे के साथ सायकल रैली निकालकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का सैंकड़ों की संख्या में सम्मिलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया इस दौरान आजादी में योगदान दिये वीर महापुरूषों की तस्वीरों से सजी गाड़ियों में प्रदर्शनीनुमा इतिहास को दर्शन कराने आम जनता के लिए काफिला भी साथ चलते रहा।

इस रैली में आज सम्मिलित होने कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया भी सम्मिलित होकर खुद सायकल चलाकर गौरव यात्रा की गौरव बढ़ाया विधायक विकास उपाध्याय ने आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर कल हजारों की संख्या में हाथों में झण्डा लिये आम जनता के साथ रैली निकालकर इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने लोगों से अपील की थी,

कि वे अपने घरों में तिरंगा झण्डा जरूर फहरायें और पैदल ही 75 कि.मी. की दूरी को पूर्ण करने यात्रा की थी उसी क्रम में आज उन्होंने तिरंगे झण्डे के साथ सायकल रैली निकालकर पूरे क्षेत्र को अतीत के उस ऐतिहासिक पलों में ले जाने का प्रयास किया जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था इसके लिए विधायक विकास उपाध्याय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सायकल में झण्डा लगाकर रैली में सम्मिलित होने की अपील की थी।

जो जगह-जगह आम लोगों को तिरंगा झण्डा वितरित कर स्वतंत्रता के उत्सव में सम्मिलित होने का आव्हान भी कर रहे थे इस बीच कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया भी स्वयं सायकल में सवार होकर डीडी नगर के गोल चौंक में गौरव यात्रा में सम्मिलित हुए विधायक विकास उपाध्याय ने कहा पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा तय 75 कि.मी. की गौरव यात्रा आज पूर्ण कर ली गई है उन्होंने कहा आज पश्चिम विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोगों के मन में अभूतपूर्व उत्साह है,

कि जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी होगी वो कितने देशभक्त रहे होंगे विकास उपाध्याय ने कहा आज की पीढ़ी की इसी जिज्ञासा को पूर्ण करने उन्होंने उन महापुरूषों की तस्वीरों से सजी प्रदर्शनीनुमा गाड़ियों को लोगों के बीच ले जा रहे हैं जो देश की आजादी में अपनी संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया इसके साथ ही भाजपा पर उन्होंने हमला बोलते हुए कहा भाजपा एक रणनीति के तहत् हर घर तिरंगा का अभियान चलाने की सोची है।

जो वास्तविक रूप में यह पूरा अभियान एक स्कैम से कम नहीं है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आजादी का श्रेय लेने इंडियन फ्लैग कोड में बदलाव भी कर दिए हैं विकास उपाध्याय ने आगे कहा यह आजादी का वह वर्ष है जब आरएसएस को भारी दबाव में सही आखिरकार तिरंगा को स्वीकार करना पड़ा। इसलिए कि बीजेपी के नेताओं को इस बात का एहसास हमेशा रहा है कि देश की आजादी में उनकी भूमिका नहीं के बराबर रही है और देश की युवा पीढ़ी आज फिर से एकबार भाजपा की कार्यप्रणाली से महसूस करने लगी है।

कि वह आज फिर से एकबार आजाद भारत में नहीं बल्कि उस माहौल में जीने विवश है जब अंग्रेजों ने दो सौ साल तक हम पर राज किया था विकास उपाध्याय ने याद दिलाया कि दिसम्बर 1929 में कांग्रेस ने लाहौर अधीवेशन में पूर्ण स्वराज का नारा दिया था और तभी इस बात का आव्हान किया था कि हर घर तिरंगा लगाकर ब्रितानी हुकुमत का विरोध करें और आज फिर से एकबार वह समय आ गया है जब देश का युवा पूर्ण स्वराज को लेकर मांग कर रही है आज की युवा को रोजगार चाहिए सम्मान चाहिए और जीने के लिए महंगाई रहित बाजार चाहिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!