रायपुरछत्तीसगढ

स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से करेंगे सम्मानित:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड पर आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. इस दौरान कलेक्टर-एस.पी. ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी ने रिहर्सल में ध्वजारोहण किया एवं सलामी भी ली.

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड पर गौरव राम प्रवेश के नेतृत्व में 13 प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट करेंगी। बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीएएफ, होम गार्ड, एनसीसी और पुलिस बल, पुलिस बैंड प्लाटून मार्च पास्ट करेंगे। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में 43 पुलिस अधिकारियों को पदक-अलंकरणों से सम्मानित करेंगे।

पुलिस पदक, वीरता पदक, सुधारात्मक सेवा पदक, केन्द्रीय गृह मंत्री मेडल और राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 3 गौठानों को भी पुरस्कृत करेंगे। जिले के आरंग विकासखण्ड के चटौद गौठान को भी पुरस्कार मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!