बस्तरछत्तीसगढ

बस्तर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया अंतिम रिहर्सल

बस्तर,न्यूज़ धमाका :- जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में शनिवार को फाइनल रिहर्सल किया गया। अंतिम रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने⁩ ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। IG कलेक्टर और SSP जितेन्द्र मीणा उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 का अंतिम रिहर्सल आज शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नरहरदेव के मैदान में आयोजित किया गया, जहां पर प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ तथा जवानों द्वारा सलामी दी गई।

जिला पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग, सीनियर डिविजन एनसीसी, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं, एनसीसी पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!