गरियाबंदछत्तीसगढ

आज सावन के अंतिम सोमवार को भूतेश्वरनाथ महादेव में लाखों लोगों की उमड़ी भीड़

गरियाबंद,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वनों से अछादित रत्नगर्भा भूमि के गर्भ से स्वयंभू प्रगट होने वाले भूतेश्वरनाथ महादेव में आज सावन के अंतिम सोमवार में दर्शन हेतु लाखों की भीड़ उमड़ी आज सावन का अंतिम सोमवार है।और हज़ारों के तादाद में कांवड़ियों का हुजूम भी भूतेश्वर महादेव पर जलअभिषेक चढ़ाने को आतुर पहुँच रहे है।

आज किया जा रहा है भूतेश्वर नाथ महादेव का महाअभिषेक अनुमान है की इस महाभिषेक में हज़ारों की तादाद में भक्त शामिल हो रहे है जिसको ले कर तैयारी पूर्ण कर ली गई है,

उल्लेखनीय है कि यह प्राकर्तिक रूप से निर्मित शिवलिंग की आकृति और ऊँचाई निरंतर बढ़ती जा रही है इन्हें देखने वाले बताते है कि यह हर वर्ष विशाल काय वाँ ऊपर की ओर बढ़ रहा है, ग़ज़ब के उत्साही और अलग अलग वेशभूषा धारण किए कांवड़ियों से बात करने पर पता चला की 100 किलोमीटर की दूरी से भी अधिक पैदल यात्रा कर यहाँ पहुँचे है कांवड़ियों अलग अलग जत्थों में डी॰जे॰ की धुन में थिरकते हुए,

कावड़िया रिमझिम बारिश का भरपूर मज़ा लेते हुए भोलेनाथ के संगीत से सराबोर हो कर अपने प्रभु के दर्शन करने पहुँचे। सावन सोमवार का अंतिम रविवार होने के चलते दर्शनार्थी आस पास के राज्यों सहित राजधानी से बडी तादाद में श्र्धालु पहुँचे जिनके लिए यहाँ भूतेश्वर नाथ परिसर सहित रास्तों में विभिन्न जगहों पर भव्यतम भंडारा भोज का आयोजन किया गया।

भक्तों को कोई परेसानी ना हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक जे॰आर॰ ठाकुर एवं अनुविभागिय अधिकारी पुष्पेंद्र नायक ने भी कमान संभालीं रखी है ज़िले में राजिम से ले कर भूतेश्वर नाथ तक सड़क सुरक्षा से ले कर शांति बनाए रखने तक पुलिस की पूरी टीम ने जमकर सराहनीय कार्य कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!