रायपुरछत्तीसगढ

सुकमा में 5 लाख का इनामी नक्सली हुआ ढेर, एसपी ने की पुष्टि

सुकमा,न्यूज धमाका:- छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में डीआरजी व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पांच लाख का एक इनामी नक्सली मारा गया जो डीवीसी सदस्य हड़मा बताया जा रहा है।

जवान सर्चिंग कर रहे है। एसपी सुनील शर्मा ने की पुष्टि। जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे भेज्जी इलाके के पटेलपारा और बंकूपारा पास नक्सलियों व डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है।

जिसमे एक नक्सली मारा गया और नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बताया जाता है कि डीवीसी सदस्य हड़मा मारा गया जिसका शव बरामद किया गया। बतादें कि दो दिन पहले शुक्रवार को दंतेवाड़ा व सुकमा के सीमावर्ती इलाके के नहनीगुडरा के जंगलों में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली राकेश मड़कम ढेर हुआ। साथ ही हथियार भी बरामद किया गया था।

दंतेवाड़ा के एसपी सिद्धार्थ तिवारी के बताया नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बल मुस्तैदी से जुटा है। मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। पार्टी के लौटने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!