रायपुरछत्तीसगढ

असमाजिक तत्वों द्वारा भी यात्रियों तथा बस स्टैण्ड स्थित दुकान व ठेला वालों को किया परेशान

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भाठागांव स्थित नवीन बस स्टैण्ड में बस एजेंटों द्वारा यात्रियों को हमसे टिकट क्यों नहीं लेते हो कहकर यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है तथा कई यात्रियों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट भी की जाती है। इसके साथ ही कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा भी यात्रियों तथा बस स्टैण्ड स्थित दुकान व ठेला वालों को परेशान किया जाता है।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार 31 जुलाई को नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी टिकरापारा अमित बेरिया द्वारा बस स्टैण्ड में बस स्वामियों एवं एजेंटों की बैठक ली गई। थाना प्रभारी द्वारा बस एजेंटो को सख्त हिदायत दिया गया 

कि किसी भी यात्री के साथ दुव्र्यवहार व उन्हें किसी प्रकार से परेशान न करें अन्यथा ऐसा करने वाले बस एजेंटो के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही थाना प्रभारी द्वारा अन्य पुलिस बलों के साथ बस स्टैण्ड़ की चेकिंग करते हुए असमाजिक तत्वों को भी सख्त हिदायत व समझाईश दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!