रायपुरछत्तीसगढ

बीएसपी ने दिया राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उनको लेने के लिए धरम लाल कौशिक, डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल समेत छत्तीसगढ़ बीजेपी के कई नेता बड़ी संख्या में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे । इस दौरान आदिवासी संस्कृति के साथ उनका स्वागत किया गया और मूर्मु केनाल रोड स्थित रानी दुर्गावति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वीआईपी रोड के एक निजी होटल में पहुंची।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिलने जनता कांग्रेस की सुप्रीमो रेणु जोगी अपने बेटे अमित के साथ VIP रोड स्थित एक निजी होटल पहुंची। खबरे आ रही है कि विधायक केशव चंद्रा और इंदु बंजारे ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दे दिया।

द्रोपदी मुर्मू के साथ भाजपा, सांसद विधायकों की बैठक शुरु हो गई हैं। जिसमें केशव चंद्रा और इंदू बंजारे भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद द्रोपदी मुर्मू समाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!