रायपुरछत्तीसगढ

शासन व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे पशुओं का टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का निरीक्षण किया :- किसान नेता राजू शर्मा ने

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा,न्यूज धमाका :- राजू शर्मा किसान नेता जिला पंचायत सभापति आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम चांपा राज्य शासन द्वारा व पशु चिकित्सा विभाग द्वारा चलाए जा रहे पशुओं का टीकाकरण अभियान के तहत शिविर का निरीक्षण किया और  गोठान का भी निरीक्षण किया व  किसानों से अपील की है इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओ को टीकाकरण करवा कर अपने पशुधन को बरसात के मौसम में बीमारी से बचाए, इस शिविर के पशु चिकित्सक आर एस वर्मा, लीना चंद्राकर ए वी एफ ओ, मनीषा साहू  ए वी एफ ओ, अशोक वर्मा पशु परिचारक, राजनारायण  पशु परिचारक,देवेन्द्र साहू पशु परिचारक सहित बड़ी संख्या में किसान व् पशु मालिक उपस्थित थे,

साथ ही उन्होंने किसानो से  कहा की रोका छेका अभियान को भी चालू करने को कहा जिससे फसल की क्षति को रोका जा सके तथा किसानो को कहा की अपने पशुओ को गोठान में ही रखे और खुला न छोड़े।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!