जगदलपुरछत्तीसगढजशपुर

गांजा और कार चोरी करने वाले 04 आरोपी युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर/जगदलपुर,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के जशपुर और जगदलपुर जिले में पुलिस को गांजा तस्करी को लेकर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक में गांजा तस्करी करते 65 किलो गांजे के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल जशपुर में छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा के चेकपोस्ट लगने के बाद से गांजा तस्करों के गांजे की तस्करी करने में पशीने छूट रहे हैं। पुलिस गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में ओडिशा सीमा से लगे नामनी चेकपोस्ट पॉइंट पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 40 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा है। दोनों लग्जरी कार में ओडिशा से गांजा उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं जगदलपुर में भी कोतवाली पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दोनों तस्कर ओडिशा से बाइक से गांजा ले आ रहे थे। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एमसीपी के दौरान दोनों को पकड़ा गया। तस्करों के कब्जे से गांजा जब्त कर लिया गया है, जिस​की अनुमानित कीमत 1 लाख 25 हजार बताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!