रायपुरछत्तीसगढ

ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले 04 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका:-आशीष बघेल ने थाना धरसीवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पथरी का निवासी है तथा खेती किसानी का काम करता है। प्रार्थी स्वयं के ट्रैक्टर को अपने घर के कोठार बाडी में खडी किया था। 7 जुलाई को सुबह ट्रेक्टर को खेती काम में ले जाने के लिए देखने गया तो ट्रेक्टर में लगा बैट्री एवं बाजू में रखा हुआ एक नग बैट्री नहीं था। कोई अज्ञात चोर ट्रैक्टर से 2 नग बैटरी को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसीवा में अपराध क्रमांक 366/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

निर्देशन एवं थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाझी करते हुए प्रकरण में आरोपी टिकेश्वर निषाद एवं विधि के साथ संघर्षरत 3 बालक सहित कुल 4 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 नग बैट्री एवं पाना कीमती 15,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
1. टिकेश्वर निषाद पिता प्रीत निषाद उम्र 18 साल निवासी ग्राम पथरी थाना धरसींवा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!