रायपुरछत्तीसगढ

केंद्र सरकार की अग्निपथ दिशाहीन योजना है:-धरसीवां, विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती प्रक्रिया अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय खरोरा में सत्याग्रह आंदोलन किया।
इस अवसर पर धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा केंद्र सरकार की इस दिशाहीन योजना युवाओं का भविष्य खराब होगा 4 साल में कोई भी व्यक्ति नौकरी करके घर वापस आ जाएगा और भविष्य अंधकार हो जाएगा जिससे साफ है मोदी सरकार देश के लिए कितनी गम्भीर है।

केन्द्र सरकार की सभी योजनाएं आज आमजन को परेशान करने वाली है हम किसान जिस प्रकार किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन करके वापस कराया ठीक उसी प्रकार हम देश के युवाओं के लिए अग्निपथ सेना भर्ती नियम के खिलाफ कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा तरह सत्या ग्रह करके लगातार आन्दोलन करेंगे मोदी सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाएंगे।
आज मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई आसमान छू रही हैं पेट्रोल डीजल की कीमतें दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही हैं जिससे आज के समय में पेट्रोल डीजल की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
आज इस सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!