जगदलपुरछत्तीसगढ

आरण्यक ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर की मुलाकात पर तुपकी व पेंग किया भेंट

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में आरण्यक ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचकर उन्हें बस्तर के दूसरा सबसे बड़े त्यौहार गोंचा पर्व का आमंत्रण दिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्मान आमंत्रण को स्वीकार करते हुए बस्तर गोंचा में शामिल होने की बात कही.

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर नाथ खम्बारी व पदाधिकारियों सहित गोंचा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रण में परंपरानुसार मुख्यमंत्री को बस्तर गोंचा महापर्व के श्रीगोंचा व बाहुड़ा गोंचा रथयात्रा पूजा विधान के दौरान भगवान जगन्नाथ स्वामी को सलामी देने के लिए चलाए जाने वाले तुपकी व पेंग भेंट किया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान जगन्नाथ को सलामी देते हुए तुपकी चलाकर आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर गोंचा महापर्व के आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!