रायपुरछत्तीसगढ

आज ऐसी स्थिति की छत्तीसगढ़ का कोई मुख्यमंत्री नहीं , किस वजह से मुख्यमंत्री बदल रहे हैं, ये समझ पाना मुश्किल है – रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग.

रायपुर न्यूज़ पूर्व मुंख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कांग्रेस पर एक बार फिर से निशाना साधा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि कहां-कहां मुख्यमंत्री बदल रहे आज तक समझ नहीं आ रहा, कभी पंजाब में बदल रहे हैं, कभी छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के कार्यकाल की बात हो रही है,यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है गुजरात में भी मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री बदले जाने के दूसरे सवाल पर डॉ रमन बोले- ये भाजपा में ही हिम्मत है कि नए लोगों को इस तरह से मौका दिया जा रहा है। रमन ने कहा कि कांग्रेस में तो 4 महीने लग गए एक मुख्यमंत्री बदलने पर विचार करते-करते, आज छत्तीसगढ़ में कोई मुख्यमंत्री नहीं है, जैसी स्थिति हो गई है। मोदीजी के नेतृत्व में बीजेपी प्रयोग करती रहेगी। डॉ रमन सिंह ने ये बातें शनिवार शाम को भाजपा के रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में कहीं। दरअसल यहां भाजपा के सभी बड़े नेता समीक्षा बैठक में शामिल होेने पहुंचे थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!