रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में पिता का दूसरी महिला से संबंध की शंका, सब्बल से किया था वार हत्यारा बेटा गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या का मामला लगातार बढ़ते जा रहा है ,हत्यारे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी शिवकुमार तारक ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उपरवारा अभनपुर में रहता है तथा रेल्वे क्राॅसिंग पास पूजा सामान का दुकान चलाता है।

03 जून को प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई की उसके पिता घर पर गिर गये है। जिस पर प्रार्थी अपने पिता के घर जाकर देखा तो उसके पिता रामचन्द्र तारक बिस्तर पर चित हालात में पड़े थे, चेहरा खून से सना हुआ एवं मस्तक में गहरा चोंट का निशान था।

कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी के पिता रामचंद्र तारक के सिर में किसी भारी वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दिया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 221/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं घर के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया।

अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

मृतक के पुत्र प्रार्थी शिवकुमार तारक से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदलता था, जिससे टीम के सदस्यों को उस पर शक हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शिवकुमार तारक के संबंध में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को शिवकुमार तारक की घटना में संलिप्त होने का अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शिवकुमार तारक से पूनः कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अततः अपने पिता की हत्या करना स्वीकार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!