जांजगीरछत्तीसगढ

भगवान सबकी दुआओं में शामिल है राहुल, आम लोग गांव में लगे सभी हैण्डपम्प से निकाल रहे पानी,पिछले कुछ समय से राहुल कोई मूवमेंट भी नहीं कर रहा

जांजगीर-चाम्पा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के बोरवेल फंसा 10 वर्षीय राहुल के बचाव अभियान में अब गांव पिहरिद का हर नागरिक जुड़ गया है। आम लोग गांव में लगे सभी हैण्डपम्प से पानी निकाल रहे जिससे कि बोरवेल में पानी का स्तर कम रहे।

राहुल के बचाव अभियान में हर वर्ग की प्रार्थना शामिल है। दरअसल बोर के गहरे गड्ढे में फंसे राहुल को निकालने के लिए अब तक आजमाए गए सारे प्लान फेल होते दिख रहे हैं। जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने अब ऐसे में एक युवक को गड्ढे में नीचे उतारने का प्लान बनाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम का एक जवान बोर के गड्ढे में उतरकर निकालने की कोशिश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बोर में फंसे राहुल ने पिछले 10 घंटे से कुछ भी नहीं खाया है। बताया जा रहा है कि मासूम राहुल की तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है। वहीं गड्ढे में फंसा राहुल पिछले कुछ समय से कोई मूवमेंट भी नहीं कर रहा है।

राहुल के एक्टिव नहीं होने को लेकर प्रशासन के अफसरों में चिंता घर करती जा रही है। जिला प्रशासन के सारे प्रयास विफल होने और रेस्क्यू की राह में लगातार आ रहे रोड़ों के चलते घटनास्थल पर हड़कंप की स्थिति निर्मित है।

उल्लेखनीय है कि राहुल को बोर के गड्ढे में फंसे अब तीन दिन बीत चुके हैं। 70 घंटे से अधिक का समय हो गया रेस्क्यू आपरेशन चलते। ऐसे में राहुल के परिजनों के अलावा प्रशासनिक अफसरों और रेस्क्यू में दिन-रात लगी टीम के सदस्यों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें साफ-साफ दिखने लगी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!