रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में दवाई का लंगर:- विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने किया शुरू, नि:शुल्क दवाखाना,सीएम भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में दवाई का लंगर शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार रात इसका उद्घाटन किया। यह नि:शुल्क दवाखाना देवेंद्र नगर चौक पर खोला गया है। इसका संचालन क्षेत्रीय विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ सिख संगठन की ओर से किया जाएगा।

दवाई के इस लंगर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर नि:शुल्क परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर अंचल के साथ-साथ शहरों के सुव्यवस्थित तथा सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं।

इस कड़ी में नगरीय निकायों में नागरिकों की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने दवाई का लंगर और शंकर नगर ओवरब्रिज के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर की पहल की सराहना भी की।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, विधायक डॉ. रश्मि सिंह, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे आदि मौजूद रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!