छत्तीसगढरायपुर

गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर:- शोभायात्रा में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं विधायक विकास उपाध्याय हुए उपस्थित

रायपुर :- शोभायात्रा गुढ़ियारी परशुराम भवन से शुरू होकर नेताजी धर्मशाला महावीर स्कूल पड़ाव अंडरब्रिज जगन्नाथ धर्मशाला कन्हैया लाल बाजारी वार्ड का भ्रमण करते हुए पुनः परशुराम भवन पहुची-डॉ. विकास पाठक

रायपुर :- अक्षय तृतीया परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गौड़ ब्राह्मण समाज गुढ़ियारी द्वारा समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी की अध्यक्षता में निकाली गई भव्य शोभायात्रा समाज के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के शोभायात्रा के पूर्व भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर आरती की गई आरती करने के पश्चात शंखध्वनि के साथ कि गई शोभायात्रा की शुरुआत काँग्रेस प्रवक्ता एवं समाज के सदस्य डॉ. विकास पाठक ने कहा कि शिरोमणि भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी परशुराम भवन से नेताजी धर्मशाला,महावीर स्कूल,पड़ाव,अंडर ब्रिज होते हुए जगन्नाथ धर्मशाला कन्हैया लाल बाजारी वार्ड का भ्रमण करते हुए पुनः परशुराम भवन पहुची। रास्ते मे विप्र जनो ने शोभायात्रा का किये स्वागत।रास्ते भर भजन एवं जय परशुराम के नारे से गुज उठा वातावरण भक्तों की भक्ति अपने आराध्य देव के लिए देखते ही बन रही थी।

इसके साथ ही बच्चो एवं युवाओं ने भगवान परशुराम जी के रूप में विप्रजनों को किये आकर्षित।इस भव्य शोभायात्रा में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा विधायक विकास उपाध्याय मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं विकास उपाध्याय ने कहा कि राज राजेश्वर भगवान श्री परशुराम हम सबके शिरोमणि आराध्य देव है। भाटापारा दुर्ग राजनांदगांव बिलासपुर रायगढ़ एवं विभिन्न जिलों के गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अपने समाज के साथियों सहित हुए उपस्थित भव्य शोभायात्रा परशुराम जी आकर्षण के केंद्र रहे शोभायात्रा के पश्चात प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!