देशदिल्ली

बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने केजरीवाल को जीने नहीं देंगे की दी धमकी भाजपा अब हमलावर

दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच तनाव की स्थिति है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने लिखा, तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए। इस बार कारण बने हैं दिल्ली में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंग बग्गा। आरोप है कि पंजाब पुलिस के जवान शुक्रवार सुबह दिल्ली में तजिंदर पाल सिंग के आवास पर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही भाजपा नेता भड़क गए। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पंजाब पुलिस ने तजिंदर पाल सिंग और उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। भाजपा ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, आज सुबह कानून की उचित प्रक्रिया के बाद, तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएएस नगर पुलिस की एसआईटी आगे की जांच कर रही है।

तजिंदर पाल सिंग की गिरफ्तारी के पीछे अरविंद केजरीवाल

तजिंदर पाल सिंह की गिरफ्तारी के पीछे उनका अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया गया बयान है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कथिततौर पर अरविंद केजरीवाल को जान की धमकी दी थी। इस पर उनके खिलाफ 1 अप्रैल 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। बग्गा पर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। कश्मीर फाइल्स के खिलाफ केजरीवाल के बयान के बाद भी बग्गा ने अपमानजनक टिप्पणी की थी।

एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। एक सच्चे सरदार से इतना डर क्यों? तजिंदर बग्गा के बूढ़े पिताजी के साथ भी मार पीट की गई। उनके मुंह पर पंच मारा गया। ये पुलिस की वर्दी में गुंडे भेजे गए हैं क्या? ये गिरफ्तारी हैं या अपहरण ?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!