छत्तीसगढरायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में चलाया जा रहा अड्डेबाजों के विरुद्ध रायपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- थाना क्षेत्र के प्रमुख अड्डेबाजी वाले स्थानों पर नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों उत्पात करने वालों की लगातार की जा रही चेकिंग और उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा अड्डेबाजी वाले स्थानों में पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है।

अभियान के तहत भीड़-भाड़ वाले स्थान सार्वजनिक स्थान आम स्थान सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों गुटबाजी तथा अड्डेबाजी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों असमाजिक तत्वों की चेकिंग की जा रही है साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों में भी ऐसे लोगों तथा स्थानों की चेकिंग की जा रहीं है चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जाएंगे उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावेगी उक्त अभियान लगातार जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!