दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों,गली-मोहल्लों सहित बाजारों की रात्रि में भी सफाई पर किया फोकस 

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-स्वच्छता सर्वक्षण को ध्यान में रखते हुए दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों,गली-मोहल्लों सहित बाजारों की सफाई पर भी ध्यान फोकस किया गया है। इस कड़ी में शहर के इंदिरा मार्केट सहित सभी बाजारों में रात्रिकालीन सफाई कराई जा रही है। इसके लिए सफाई कर्मियों की अलग-अलग टीम बनाई गई है।

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि शहर के भीड़भाड वाले क्षेत्र व प्रमुख स्थानों जिनमें इंदिरा मार्केट, हटरी बाजार, रेलवे स्टेशन परिसर के आस-पास, नया बस स्टैण्ड परिसर व सिकोलाभाठा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स बस स्टैण्ड के सामने में सुबह पाली की तरह रात्रि कालीन सफाई भी कराई जा रही है।

शहर को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में निगम प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सफाई पर नजर रखने निगम अधिकारी व कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सफाई व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को सौपी गई है,

इनके द्वारा प्रतिदिन रात्रिकालीन सफाई की मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम आयुक्त ने शहर वासियों एवं व्यापारियों से अपील की है कि अपने घरों व दुकानों का कचरा इधर-उधर रोड व नाली में ना फेके ।

नगर निगम द्वारा तीन पालियों में कचरा कलेक्शन के लिए वाहन लगया गया है । उसी में अपने घरों, संस्थानों व दुकानो का कचरा देवे । जिससे शहर की सुंदरता बढेगी एवं शहर स्वच्छ एवं सुंदर रहेगा ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!