असमदेश

असम में बोले पीएम मोदी, 2014 के बाद कम हुई नॉर्थ ईस्ट की मुश्किलें अब आसान

असम,न्यूज़ धमाका:-पीएम नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर पहुंच चुके हैं और यहां कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 75,000 अमृत सरोवर का लक्ष्य लेकर आज देश आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से इसकी शुरुआत हुई थी।

अमृत सरोवर से मछली पालन में भी लाभ मिलने वाला है। 2014 के बाद नॉर्थ ईस्ट में मुश्किलें लगातार कम हो रही हैं और लोगों का विकास हो रहा है। असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप भली भांति जानते है कि मैंने आपकी समस्याओं को आपके ही परिवार के सदस्य के रूप में मैंने हर मुसीबत को समझने की कोशिश की है। जब परिवार के सदस्य के रूप हम सब एक परिवार की तरह समाधान खोजते हैं तो उसमें एक संवेदनशीलता होती है दर्द और पीड़ा का एहसास होता है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में हिंसा, अराजकता का समाधान किया जा रहा है, कभी इस क्षेत्र की चर्चा होती थी तो बम और गोलियों की आवाज सुनाई देती थी। पिछले वर्ष सितंबर में कार्बी आंगलोंग के अनेक संगठन शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने का कदम उठा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!