मनोरंजन

60 के दशक की बाॅलीवुड एक्ट्रेस मुमताज को मिली असपताल से छुट्टी,लंबे समय से थी बीमारी

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक 60 के दशक की स्क्रीन क्वीन मुमताज के फैंस राहत की सांस ले सकते हैं। मीडिया से हुई एक विशेष बातचीत में मुमताज ने बताया कि, “यह एक बहुत बुरा संक्रमण था जिसके कारण मुझे अस्पताल में एडमिड होना पड़ा। मैं वहां पूरे एक हफ्ते तक रही और अब मैं घर वापस आ गई हूं, फिलहाल थोड़ी कमजोरी महसूस कर रही हूं बाकी पूरी तरह से ठीक हो चुकी हूं। वे कुछ दिनो से पेट में गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में थी। लेकिन अब घर वापस आ गयी है और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

पहले भी कैंसर की बीमारी से गुजरी है मुमताज

मुमताज़ पहले भी बीमारियों से गुज़र चुकी हैं। मशहूर अभिनेत्री मुमताज को कैंसर हो गया था और फिर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। लोगों के दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बुरा दिन आया, जब मालूम हुआ कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इस बात की जानकारी मुमताज को थोड़ी देर से हुई थी। लेकिन जल्द ही उनका कैंसर का इलाज शुरू हुआ। एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए मुमताज ने बताया था कि उनके सारे बाल झड़ चुके थे, इतना ही नहीं उनकी पलकों और भौहों के बाल भी नहीं बचे थे। वो घर से बाहर निकलने में डरने लगी थीं। मुमताज की हालत बेहद खराब हो गई थी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कैंसर से जंग जीत ली।

मुमताज की बाॅलीवुड वापसी की आई थी खबर

मुमताज अब काफी समय से सिनेमा जगत से दूर हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी और अपने चुलबुले अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। मुमताज भारत से दूर विदेश में अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रही हैं। मुमताज ने हाल ही में अपने फैंस से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने इंडस्ट्री में वापसी के सवाल पर भी जवाब दिए। जब एक फैन ने मुमताज से बॉलीवुड में लौटने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “बॉलीवुड, मुझे नहीं पता। अब मुझे यकीन नहीं है कि मुझे उस तरह की भूमिका मिलेगी जो वास्तव में मेरे दिल को छूने वाली होगी और आप लोग भी मुझे उस रोल में देखकर सराहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!