रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय की पहल से सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा के दौरान जनता की समस्या का होरहा समाधान

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय के पहल से जनता की समस्या का होरहा निराकरण आज इतनी गर्मी में भी विकास उपाध्याय द्वारा सोनिया गांधी जनसम्पर्क यात्रा लगातार निरन्तर जारी है विधायक विकास उपाध्याय सुबह से जनता के बीच मे पहुचकर जनता की समस्या को सुनकर लगातार समस्या का कर रहे है निदान आज सुबह राजीव नगर वार्ड में दौरा कर जनता ने पानी की समस्या के बारे में विधायक विकास उपाध्याय ने तुरंत अधिकारियों को बोल पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए

विधायक विकास उपाध्याय के बारे में वार्ड की जनता ने कहा ऐसे कुछ ही विधायक होते है जो जनता की बीच आसानी से उपस्थित होते है इतनी गर्मी में भी ये लगतार वार्ड में जनता से मिल जनता की समस्या को सुन समस्या का निराकरण कर रहे है आज विधायक की पहल से ही समस्या का होरहा समाधान विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की सेवा पहली प्राथमिकता है गर्मी हो या बारिश जनता के दुख दर्द को दूर करना प्रथमिकता में है

विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता की सेवा पहली प्राथमिकता

आज राजीव नगर वार्ड में पानी की समस्या पाई गई घरों में नल नही है अब हर घर नल लगाना मेरी जिम्मेदारी है जिसे में हर घर मे नल लगेगा किसीको भी पानी की समस्या से नही जूझना पड़ेगा इसके साथ ही वार्ड में मंदिर के कार्य को भी जनता ने बताया इसे भी किया जाएगा विधायक विकास उपाध्याय वार्ड भ्रमण के बाद भी नही रुके इसके पश्चात उन्होंने वार्ड नं.70 संत रामदास वार्ड के सरोना चन्दनदिह राजीव नगर वार्ड के कार्यकर्ताओं एवं जनता के साथ बैठक कर उनकी समस्या एवं शिकायत से रूबरू हुए

विधायक विकास उपाध्याय ने प्रत्येक कार्यकर्ताओ की बात को ध्यान से सुने जनता ने सरोना में मुक्तिधाम बनाने की बात कही जिसे विधायक ने स्वयं अपने तरफ से मुक्तिधाम बनाने की बात कही विधायक विकास उपाध्याय के तत्काल निर्णय से वार्ड की जनता खुश है कि उन्हें ऐसा विधायक मिला जो जनता के कार्य को प्राथमिकता से लेते है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!