मुंबईमनोरंजन

अजय देवगन ने ईद पर फिल्म की रिलीज को लेकर किया खुलासा, बोले- मैंने सबसे पहले सलमान खान को कॉल किया

मुंबई न्यूज़ धमाका // एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘रनवे-34’ ईद के कुछ दिन पहले 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अजय ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सलमान खान से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज ईद के हफ्ते में हो रही है। इसलिए सबसे पहले अजय ने सलमान खान को कॉल किया था।

ईद के पहले फिल्म रिलीज
पिंकविला के इंटरव्यू में अजय से ईद के कुछ दिन पहले रिलीज हो रही उनकी फिल्म रनवे 34 के बारे में पूछा गया। यह फिल्म मिड-वीक में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। इस पर रिएक्ट करते हुए अजय ने कहा, “ईद पर फिल्म रिलीज करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। हम इस तारीख को फिल्म रिलीज करना चाहते थे और इत्तेफाक से ये डेट ईद के पहले पड़ गई। मैंने जब फिल्म की अनाउंसमेंट की थी, तब मुझे नहीं पता था कि ईद भी उसी हफ्ते में है।”

डेट अनाउंस करने के बाद किया सलमान को कॉल
अजय ने रिलीज डेट अनाउंस करने के बाद सबसे पहले सलमान खान को कॉल किया था। अजय ने बताया, “सबसे पहले मैंने सलमान खान को कॉल किया और पूछा कि मैंने ये रिलीज डेट अनाउंस की है। तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं है।” सलमान ने कहा, “डॉन्ट वरी मेरी उस हफ्ते कोई रिलीज नहीं है, मेरी फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।”

सिनेमा पूरी तरह से सेलिब्रेशन से जुड़ा है
फेस्टिवल रिलीज पर अजय ने बात करते हुए कहा, “फिल्म कलेक्शन में फेस्टिवल का काफी रोल होता है, क्योंकि छुट्टियां होती हैं। लोग त्यौहारों पर बाहर जाना और अच्छा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। सिनेमा पूरी तरह से सेलिब्रेशन से जुड़ा हुआ है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!