रायपुरछत्तीसगढ

विद्युत संविदा कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने के बाद रायपुर पुलिस ने जारी किया बयान

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 45 दिनों से प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों पर शनिवार सुबह पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई है। वहीं अब रायपुर पुलिस ने बयान जारी किया है।

विद्युत संविदाकर्मियों के द्वारा कल शाम बिना अनुमति रैली निकाल घेराव किए जाने की कोशिश को रोकने के लिए पुलिस बल द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय के पास रोका गया था। आंदोलनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए। समझाने के काफ़ी प्रयास के बाद भी नही माने। रात भर रोड बाधित कर के सड़क पर बैठ गए जिससे आने जाने वालों को काफ़ी परेशानी हुई।

शनिवार सुबह विद्युत संविदा कर्मचारियों पर पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज

आज सुबह आंदोलनकारी उग्र प्रदर्शन नारेबाज़ी करते हुए अलग अलग टुकड़ों में होकर शासकीय संस्थान के घेराव का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस बल द्वारा रोका गया। बिना अनुमति आंदोलन कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। कुछ मुख्य लोगों को गिरफ़्तार कर जेल परिसर ले ज़ाया गया है। आवागमन बाधित करने का अपराध दर्ज़ किया गया है।

विद्युत संविदाकर्मियों के द्वारा लगभग 1 माह से धरना किया जा रहा है जिसमें उनकी माँगों को लेकर CSPDCL के अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों से कई बार चर्चा हो चुकी है।

उल्लेखनीय है क़ि, संविदा कर्मियों की 5 में से 3 माँग पर कार्यवाही करते हुए, संविदा वेतन बढ़ाना, कार्य के दौरान दुर्घटना में उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति, मृत्यु के स्तिथि में मुआवज़ा सम्बन्धी माँग मानी जा चुकी है तथा क्रियान्वयन आदेश भी जारी हो चुका है। माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में नियमितिकरन की प्रक्रिया निरस्त की गयी है, जिससे संघ को बैठक कर अवगत भी कराया गया तथा हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध भी किया गया। संघ को यह भी बताया गया कि, श्रम न्यायालय द्वारा भी हरताल को अवैध घोषित करते हुए पुनः कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश संघ एवं सम्बंधित को दिए गए हैं।

फिर भी इनके द्वारा उग्र आंदोलन कर बार बार व्यवस्था बिगाड़ी जा रही है। अलग अलग दिन 5 बार इनके द्वारा सड़क पर बैठ कर आवागमन बाधित किया गया है जिससे आसपास के रहने वालों में काफ़ी आक्रोश भी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!