रायपुरछत्तीसगढ

जयस्तंभ चौक,मालवीय रोड,सदर बाजार में निकलने वाली रैलियां,जुलूस व शोभायात्रा पर लगाया प्रतिबंध,सराफा कारोबारियों ने कलेक्टर सौरभ कुमार को लिखा पत्र

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदर बाजार में निकलने वाली रैलियां, जुलूस व शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस मांग को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन ने कलेक्टर सौरभ कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को पत्र लिखा है। सराफा कारोबारियों ने पत्र में कहा है कि इनके कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। यदि प्रतिबंध लगे तो ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। इन क्षेत्रों में जुलूस व रैलियां निकलने के कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति होती है और कारोबार पर भी असर पड़ता है।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि 22 मार्च को रायपुर सराफा एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल बुढ़ातालाब धरनास्थल स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कलेक्टर सौरभ कुमार से मिला था। उस दौरान कलेक्टर ने माह भर में धरनास्थल स्थानंतरित करने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार 22 अप्रैल को इसके एक माह हो जाएंगे। इस संबंध में अपर कलेक्टर एनआर साहू ने बताया कि धरना स्थल को स्थानंतरित करने की तैयारी की जा रही है और कई जगहों को चिन्हित भी किया गया है।

छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय महासभा 24 को

छत्तीसगढ़ गड़रिया ढेंगर समाज का प्रदेश स्तरीय विशाल महासभा 24 अप्रैल को ग्राम पटेवा (राजनांदगांव) में आयोजित किया गया हैं। समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल पाली ने बताया कि महासभा में सुबह 11 बजे लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। उसके बाद प्रदेश संगठन, युवा, महिला संगठन का चुनाव किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!