रायपुर

मध्य-उत्तर छत्तीसगढ़ में बिगड़ा मौसम:बिलासपुर,कोरबा,जशपुर,सरगुजा और आसपास के जिलों में रात 8 बजे तक आंधी-पानी की संभावना;गिर सकती है आकाशीय बिजली

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी भाग में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने बताया है, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ मौसम बहुत ज्यादा खराब रहने की संभावना है। रात आठ बजे तक यहां गरज-चमक के साथ अंधड़ उठने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम को एक त्वरित अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक शाम 4 बजे से अगले चार घंटों में पेण्ड्रा, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अंधड़ उठ सकता है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी बन रही है।

इससे पहले मौसम विभाग ने बताया था, अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका फैली हुई है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार जारी है। ऐसे में बुधवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीेंटे पड़ने की संभावना है। बताया गया था, इस बरसात के बाद भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

गुरुवार को भी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम अनुमानों के मुताबिक गुरुवार को भी प्रदेश का मौसम कमोबेस ऐसा ही रहेगा। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!