रायपुरछत्तीसगढ

पार्षदों सहित अधिकारियों का दल स्वच्छता का पाठ सीखने जाएंगे इंदौर,साथ रायपुर महापौर,प्रथम आने की सीखेंगे कला

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- रायपुर के महापौर और पार्षदों सहित अधिकारियों का दल स्वच्छता का पाठ सीखने के लिए इंदौर जाएंगे। दौरा, एक सप्ताह का यानी चार से 10 मई के बीच होगा। इसका पूरा खर्चा राज्य सरकार के द्वारा उठाया जाएगा।

स्वच्छता रैकिंग में इंदौर शहर लगातार पांचवी बार प्रथम आया है। इसे लेकर राज्य सरकार, रायपुर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इंदौर निगम के द्वारा किए गए कामों का निरीक्षण करने के लिए भेज रही है। ये इंदौर के साथ चंडीगढ़ का भी दौरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी खर्च, चंडीगढ़ का भी दौरा करेंगे

पिछली बार, वर्ष-2021 में जो सर्वेक्षण हुआ था, उसमें रायपुर ने छठवां स्थान पाया था। इस बार रायपुर निगम ने प्रथम स्थान का लक्ष्य रखा है। पिछली बार जो कमियां रह गई थी, उसे सुधारा गया है। जल सप्लाई व्यवस्था ठीक की गई है। नालियों के गंदे पानी को नदी में गिरने से रोकने के लिए एसटीपी लगाए गए हैं।

रायपुर नगर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक ने कहा, महापौर के साथ पार्षदों की टीम इंदौर, चंडीगढ़ जाकर शहरों का अवलोकन करेगी। टीम देखेगी कि उन शहरों ने क्या और कैसे अच्छा किया है, उसे हम अपने यहां कैसे लागू कर सकते हैं, इसका अध्ययन किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!