रायपुर,न्यूज़ धमाका :-ये सेवादार राजधानी के समीप भाठागांव और जामगांव के निवासी है। पिछली चार पीढ़ी से सेवादार लगातार सेवा दे रहे हैं। युवा सेवादार बताते हैं कि पहले उनके पिता, दादा, परदादा सेवा करते थे, अब कुछ साल से वे लोग अनुभवी सेवादारों के साथ सेवा दे रहे हैं। पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर में नवरात्र पर लगभग 10 हजार प्रज्जवलित जोत की रखवाली करने के लिए 100 से ज्यादा सेवादार हर साल आते हैं।
भाठागांव निवासी 65 वर्षीय अगनू साहू बताते हैं कि वे 45 सालों से लगातार प्रत्येक नवरात्र पर महामाया मंदिर में सेवा देते आ रहे हैं। मुझसे पहले मेरे पिता और दादा भी सालों तक जोत सेवा कर चुके हैं। 60 वर्षीय बल्ला साहू बताते हैं कि वे 40 साल से लगातार सेवा देते आ रहे हैं। अन्य सेवादारों में टेटकू साहू, घनश्याम ठाकुर, रेखराम सिन्हा, सहदेव सिन्हा, तुकाराम चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण, रामानंद यादव, यशवंत विशेषर, चंद्रशेखर ठाकुर बताते हैं कि वे भी चार पीढ़ी से सेवा दे रहे हैं। युवा रामानंद ने बताया कि मुझसे पहले पिता, चाचा, दादा, परदादा भी सेवादार रह चुके हैं।
नवरात्र के दौरान मंदिर में ही गुजारते है 15 दिन
100 से ज्यादा सेवादारों ने आठ-आठ घंटे का समय तय कर रखा है। इस बीच वे जोत कक्ष के बाहर ही तैनात रहते हैं। नवरात्र से तीन दिन पहले मंदिर पहुंच जाते हैं। नवरात्र खत्म होने के बाद जोत का विसर्जन, जोत कक्षों की सफाई, तांबे के कलशों की सफाई करके अपने द्यरों की ओर रवाना होते हैं। इस तरह ये सेवादार 15 दिन मंदिर में ही रहते हैं।
