रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में अलग-अलग जगहों पर आइपीएल सट्टा खिलाते चार आरोपितों को किया गिरफ्तार 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में अलग-अलग जगहों पर चार आरोपितों को सट्टा खिलाते एंटी क्राइम और साइबर यूनिट पकड़ा है। बुधवार की रात अलग-अलग क्षेत्रों में आइपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित एक पान दुकान से परमानंद सिन्हा को टीम ने पकड़ा गया। वह लाइन लेकर सट्टा संचालित कर रहा था। मोबाइल फोन में स्काई एक्सचेंज और क&& एप के माध्यम से लाइन लेकर सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपित के पास से एक नग मोबाइल और नकदी दो हजार रुपये जब्त किया गया है।

आईपीएल सत्ता खिलाते चार आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं चार पहिया वाहन में घूम-घूम कर सट्टा संचालित करते दुर्ग के दो सटोरिए को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित रोशन लाल देवांगन और एकांश को पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र से पकड़ा है। इनके पास से दो मोबाइल , 10 हजार रुपये और एक कार जब्त की गई है। तेलीबांधा इलाके से ही महा नामक एप के जरिए सट्टा खिला रहे आरोपित आकाश मंगवानी को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!