रायपुर

 9 अप्रैल तक ये ट्रेनें रहेंगी रद, इनका बदला रूट, अगर आपने बनाया है इन ट्रेनों से सफर का प्‍लान, देखें लिस्‍ट

रायपुर न्यूज़ धमाका //  अगर आप छत्‍तीसगढ़ में सफर करने का प्‍लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोरबा-गेवरा दोहरीलाइन सेक्शन के कुसुमुंडा ब्लाक केबिन में सिग्नलिंग कनेक्टीविटी का काम 6 से 8 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा। इस कारण दो गाड़ियां रद रहेंगी तो वहीं कुछ का परिचालन गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा।

जानिए कौन सी गाड़ी रहेगी रद– बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर स्पेशल 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक रद रहेगी।- गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक गाड़ी रद रहेगी।- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक रद रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त, रवाना होने वाली गाड़ियां– यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में 7 अप्रैल गुरुवार को समाप्त होगी। कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी।- रायपुर-गेवरा मेमू पैसेंजर स्पेशल कोरबा स्टेशन में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक समाप्त होगी। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2022 तक गेवरा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होगी।

6 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2022 तक गेवरा-इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर से इतवारी के लिए रवाना होगी।- 6 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2022 तक कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी।देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां1) कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक कोरबा से 2 घंटे देरी से रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 6 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2022 तक कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर के रूप में चलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!