रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पुरे देश में आज पंचमी के महापर्व पर देवी मंदिरों में सुबह सात बजे महाआरती पर उमड़े भीड़ पुरानी बस्ती स्थित महामाया देवी, कंकाली मंदिर, आकाशवाणी तिराहा पर काली मंदिर समेत अनेक देवी मंदिरों में पंचमी तिथि पर सुबह अभिषेक के बाद प्रतिमा का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। सुबह सात बजे महाआरती होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे और रात्रि 9 बजे भी महाआरती में श्रद्धालु उमड़ेंगे।
पवित्र रमजान के चौथे दिन सुबह चार बजे से पहले मुस्लिम बहुल इलाकों बैजनाथपारा, मौदहापारा, संजय नगर, छोटापारा, माेमिनपारा, राजातालाब आदि मोहल्लों में मुस्लिम समाज के लोग घर-घर में सेहरी करने के बाद रोजा रखेंगे।
सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ मितानिन संघ अपनी मांगों को लेकर बूढ़ापारा धरना स्थल पर प्रदर्शन जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी नियमितिकरण की मांग को लेकर भी प्रदर्शन करेंगे। किसानों का तीन माह से चल रहा धरना आंदोलन भी जारी रहेगा।
