रायपुरछत्तीसगढ

12 सूत्री मांगों को लेकर देश भर के बैंकिंग संगठनों के साथ ही केंद्रीय श्रमिक संगठन में ,दो दिनों की हड़ताल से प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक कारोबार हुआ प्रभावित

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-बैंकों के निजीकरण पर रोक लगाने, आउटसोर्सिंग बंद कर नई भर्ती शुरू करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर देश भर में बैंकिंग संगठनों के साथ ही केंद्रीय श्रमिक संगठन व ट्रेड यूनियन मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। व्यापारिक संगठनों के अनुसार, दो दिनों की हड़ताल के कारण प्रदेश में एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। आल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन किया है।

दस केंद्रीय श्रमिक संगठन व ट्रेड यूनियनों का भी मिला साथ

बैंकिंग संगठनों का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा और इसका नुकसान आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। मंगलवार सुबह 11 बजे एलआइसी मंडल कार्यालय पंडरी में बैंकिंग संगठनों के साथ ही सभी ट्रेड यूनियनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों का इन संगठनों ने विरोध किया उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

छत्तीसगढ़ बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करना है। बैंकों का निजीकरण रोकने के साथ ही बैंकों के जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि करनी चाहिए। आउटसोर्सिंग बंद कर नई भर्तियां करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह हड़ताल दो दिनों की थी और आगे की रणनीति बाद में बनाई जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!