रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में गर्मी सताने लगी,उत्तर-पश्चिम से आ रही गरम और शुष्क हवा  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में गर्मी सताने लगी है। दोपहर के समय सूरज की तीखी किरणों से लोग परेशान हो रहे हैं। इस बीच सोमवार से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमी युक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है, लेकिन अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। राजधानी समेत प्रदेश भर में तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!