रायपुरछत्तीसगढ

पंजाब में प्रचंड मतों से आम आदमी पार्टी की जीत दर्ज, सरकार बनाने से रायपुर में “बदलबो छत्तीसगढ़” विजय यात्रा निकाला गया

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पंजाब में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर सरकार बनाने से उत्साहित आम आदमी पार्टी की निगाह अब छत्तीसगढ़ की सियासत पर टिक गई है। आप ने सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर में “बदलबो छत्तीसगढ़” विजय यात्रा निकालकर आमजनों को कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आहवान किया।आप के नेताओं ने कहा कि आम जनता का साथ मिला तो पंजाब की तरह आगामी विधानसभा में छत्तीसगढ़ में भी इंकलाब आयेगा।

शहर के साइंस कालेज मैदान से दिल्ली के मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, विधायक संजीव झा,सह प्रभारी सुरेश कठैत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्तव में शुरू हुई,बदलबो छत्तीसगढ़” विजय यात्रा में प्रदेशभर से आए सैकड़ों आप नेताए भी शामिल हुए। यह यात्रा रैली के रूप में साइंस कालेज मैदान से निकलकर ईदगाह भाठा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर बूढ़ापारा में जाकर समाप्त हुई। रैली में प्रदेश सहसंयोजक सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी समेत प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।

रविवार को राजधानी पहुंचे दिल्ली के मंत्री और आप के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, विधायक संजीव झा,सह प्रभारी सुरेश कठैत ने न्यू पंचशीलनगर में आप के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ कर पत्रकारों से बातचीत की थी। गोपाल राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को मौका दिया लेकिन उनकी बुनियादी जरूरते पूरी नहीं हुई। दोनों पार्टियों ने जनता को धोखा ही दिया है। दिल्ली में आप पार्टी ने अपने काम के दम पर दोबारा सरकार बनाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!