रायपुरछत्तीसगढ

कई बैंकों से 30 करोड़ का लोन लेनेरायपुर के एक ऐसे ही कारोबारी को ED ने दिल्ली में छापा मारकर फर्जीवाड़ा आरोप को पकड़ा 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-अक्सर देश के मशहूर कारोबारी विजय माल्या और नीरव मोदी की चर्चा रहती है जो देश के बैंक से लोन लेकर विदेश में छिपे हुए हैं। अब रायपुर के एक ऐसे ही कारोबारी को ईडी ने दिल्ली में छापा मारकर पकड़ा है। इस पर भी कई बैंकों से 30 करोड़ से अधिक का लोन लेकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। प्रदेश की पुलिस के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इस कारोबारी के खिलाफ जांच सीबीआई और ईडी कर रही है।

रुपए कहां गए, किस-किस को दिए, क्या बैंक के लोग भी इस घपले में शामिल थे, इन सबके जवाब अब कारोबारी सुभाष शर्मा को देने होंगे। शराब और होटल के व्यवसाय से जुड़े सुभाष के बारे में ED के अफसरों ने बताया कि इसने दिसंबर 2009 से लेकर दिसंबर 2014 के बीच अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के द्वारा बैंक से लोन लिया। इस लोन की राशि को शेल कंपनियों में निवेश किया। इन कंपनियों के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदीं। सुभाष शर्मा की अधिकांश कंपनियों में कोई व्यापारिक गतिविधियां चल ही नहीं रही थी। यह कंपनियां सिर्फ बैंक से लोन हासिल करने के लिए बनाई गई थी। इस फर्जीवाड़े के जरिए सुभाष शर्मा ने 54 करोड रुपए हासिल कर लिए।

2 साल पहले मामले का खुलासा होने के बाद लगातार जांच जारी है। पिछले साल ईडी ने सुभाष शर्मा की 39.68 करोड रुपए की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया था। सुभाष शर्मा फरार चल रहा था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। अफसरों के मुताबिक ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय को सुभाष शर्मा की 10 दिनों की हिरासत मिली है और इस दौरान सुभाष शर्मा से इस पूरे फर्जीवाड़े को लेकर पूछताछ की जाएगी।



Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!