देश

भारत में कोरोना की तीसरी लहर केस लगातार कम होते दिख रहा है,डब्लुएचओ बताया कब तक खत्म हो जाएगा कोरोना

न्यूज़ धमाका :-कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में यह महामारी की तीसरी लहर थी, जो अब पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है। इसका असर जन-जीवन पर भी साफ देखा जा सकता है। अधिकांश राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं। बाजारों में भीड़ साफ देखी जा सकती है। इस बीच, 7 मार्च को कोरोना महामारी को 2 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना को महामारी घोषित किया था। अब WHO का कहना है कि भारत समेत पूरी दुनिया में महामारी खत्म होने की कगार पर पहुंच चुकी है और सबकुछ ठीक रहा तो इस साल के मध्य तक दुनिया कोरोना मुक्त हो जाएगी। हालांकि इसके लिए जरूरी यह है कि लोग नियमों का पालन करें, कोरोना के नए वैरिएंट के खिलाफ दुनिया अलर्ट रहे और टीकाकरण का काम चलता रहे।

लापरवारी की गुंजाइश नहीं

मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित करने की दो साल बाद अब भारत, ब्रिटेन और डेनमार्क जैसे कई देशों ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। कई अमेरिकी राज्यों ने भी मास्क और अन्य नियमों में ढील दे दी है। कुल मिलाकर महामारी की आधिकारिक शुरुआत के दो साल बाद कुछ देश अब कोविड के साथ जीने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि संभावित नए वेरिएंट और असमान टीकाकरण के कारण खतरा हमेशा बना रहेगा। इससे पहले अमेरिकी वैश्विक स्वास्थ्य शोधकर्ता क्रिस्टोफर मरे ने जनवरी के अंत में द लैंसेट मेडिकल जर्नल में ‘कोविड -19 जारी रहेगा लेकिन महामारी का अंत निकट है’ शीर्षक से एक आर्टिकल लिखा था। मरे ने दुनिया भर के कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों की आशाओं को अभिव्यक्त किया था।

वहीं, WHO ने कहा है कि इस साल के मध्य तक महामारी का ‘तीव्र स्वरूप’ समाप्त हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत लोगों को टीका लगना जरूरी है। भारत दुनिया का वह देश है जहां दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!