
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 13 लाख परिवारों के सिर से छत छीन लिया है।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार 51 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्यांश देने में भी अक्षम है। प्रदेश सरकार ने यह स्वीकारा किया है कि आवास योजना के तहत वर्ष 2019 में 765 करोड़ रुपये व 2020-21 में 800 करोड़ रुपये का राज्यांश नहीं दे पाई। इससे प्रदेश में लाखों की संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना के हित ग्राहियों को लाभ नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 के लिए केंद्र सरकार ने 7.82 लाख आवास का लक्ष्य प्रदेश सरकार को दिया था लेकिन राज्यांश जमा नहीं होने पर यह लक्ष्य वापस ले लिया। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत की गई उन्हें आवास के लिए दी जाने वाली पहली, दूसरी, तिसरी व चैथी किस्त के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
