भिलाई

भिलाई में चोरी छिपे गांजा बेचने वालों पर नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई की,छह किलो गांजा और बिक्री की रकम करीब 6.16 रुपये किया जब्त

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ गांजा तस्‍करी के मामले में आए दिन पुलिस कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके इन तस्‍करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं।छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई शहर में चोरी छिपे गांजा बेचने वालों के खिलाफ जिले की नारकोटिक्स सेल ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है।

पुलिस ने एक अपचारी समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह किलो गांजा और बिक्री की रकम करीब छह लाख 16 हजार रुपये जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। उसके पास से 928 ग्राम गांजा और 580 रुपये जब्त किया गया है। तीसरे मामेल में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने सारथी मोहल्ला मठपारा दुर्ग में आरोपित मनीषा सारथी उर्फ बिन्नी को एक किलो 352 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने ग्राम धनोरा के शीतला तालाब के पास से आरोपित महेंद्र टंडन को एक किलो गांजा व 16 हजार रुपये के साथ पकड़ा है।

मोहन नगर पुलिस ने ग्रीन चौक के पास से भरत तिवारी को एक किलो 308 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है। इसके अलावा छावनी पुलिस ने कैंप-2 निवासी एक अपचारी बालक को 350 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!