रायपुर

राजधानी में पांच और छह मार्च को बाइक रेसिंग,बूढ़ातालाब के पास आउटडोर स्टेडियम को सजाया  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राजधानी में अगले पांच और छह मार्च को बाइक रेसिंग होने वाली है। इसके लिए बूढ़ातालाब के आउटडोर स्टेडियम को सजाया गया है। पांच मार्च को बाइकर्स का ट्रायल होना है। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रेट शर्ट, ब्लेक जैकेट,गागल और हेलमेट लगाकर स्पोर्ट्स बाइक पर निकलने वाली एक वीडियो सीएमओ छत्तीसगढ़ के ट्विवटर पर ट्वीट की गई है । इस वीडियो को लोग लाइक कर रहे हैं और यह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो की वाहवाही करते हुए भूपेश बघेल को काका हीरो लग रहे हो कहा जा रहा है।

पांच और छह मार्च को बाइक रेसिंग प्रतियोगिता

राजधानी में अगले पांच और छह मार्च को बाइक रेसिंग होने वाली है। इसके लिए बूढ़ातालाब के आउटडोर स्टेडियम पर मिट्टी का ट्रैक बनाया गया है। पांच मार्च को बाइकर्स का ट्रायल होना है। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्पोर्ट्स बाइक पर निकलने वाला एक वीडियो सीएमओ छत्तीसगढ़ के ट्विवटर पर ट्वीट की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रशंसक इसे शेयर भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की मंशा पर नेशनल सुपरक्रास बाइक रेसिंग प्रतियोगिता छह मार्च को रायपुर में होगी। इसके पहले बूढ़ापारा परिसर में पांच मार्च को दोपहर दो बजे से बाइकर्स अभ्यास करेंगे। इस प्रतियोगिता में छह मार्च को मुख्य स्पर्धा में केवल आमंत्रित लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!