जशपुर

एनजीओ की आड़ में आरोपी अंतररराज्यीय ठग गिरोह चला रहा था,छत्तीसगढ़ और झारखंड में कि थी चार करोड़ की ठगी 

जशपुरनगर,न्यूज़ धमाका :-एनजीओ की आड़ में चल रहे ठगी के एक बड़े रैकेट का राजफाश किया गया है। झारखंड के इस गिरोह द्वारा चार करोड़ की ठगी किए जाने का अनुमान जशपुर पुलिस लगा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसमें पता चला कि एनजीओ की आड़ में आरोपित अंतररराज्यीय ठग गिरोह चला रहे थे। छत्तीसगढ़ और झारखंड में कुल चार करोड़ रुपये की ठगी करने का पता चलरा।

एसपी विजय ने बताया कि दो दिन पूर्व फरसाबहार के निवासी पटवारी ओसवाल्ड विभु खलखो ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि झारखंड निवासी आरोपित स्तानीलिस टोप्पो ने आधे कीमत में स्कार्पियो और होम लोन दिलाने के नाम पर 9 लाख रुपए लिया था। इसके बाद न तो गाड़ी मिली और न ही होम लोन। इस मामले की जांच के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने तीन टीम गठित की। जांच के दौरान जब पुलिस टीम मुख्य आरोपी स्तानीलिस टोप्पो तक पहुँची तो तो उसने बताया कि वचन के साथ चलो नाम से समाज सेवी संगठन चलाता है। और इसके माध्यम से लोगो को सस्ते में वाहन और होम लोन उपलब्ध कराता है।

संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में सौ से अधिक लोगो से 4 करोड़ की ठगी का अपराध स्वीकार किया। मुख्य आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने दो सहयोगी कृष्णा उरांव और प्रदीप लकड़ा को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपित झारखंड के रहने वाले है। धारा 420 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

धोखाधड़ी के गिरोह का पर्दाफाश करने एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे , थाना प्रभारी जशपुर , निरीक्षक संतलाल आयाम थाना प्रभारी दुलदुला, सउनि ईश्वर बारले चौकी प्रभारी लोदाम , सउनि चंद्र प्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी मनोरा, प्रधान आरक्षक निर्मल बड़ा थाना दुलदुला, वितिन राम चौकी लोदाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!