
रायपुर,न्यूज़ धमाका :-यूक्रेन बार्डर से रोमानिया होते हुए नई दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे आकाश राव सीधे नईदुनिया कार्यालय पहुंचे। यूक्रेन के लविवि नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में फोर्थ ईयर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे आकाश राव के चेहरे पर अपने अभिभावकों से मिलने की खुशी देखते रही।
नहीं सोचा था मिसाइल हमला
अपने अभिभावकों के साथ नईदुनिया कार्यालय पहुंचे आकाश राव ने कहा कि चार दिन के भीतर ही यूक्रेन के हर शहर में गोलाबारी और मिसाइल फेके जाने लगेंगे यह कभी नहीं सोचा था। बड़ी मुश्किल से कुछ किलोमीटर पैदल और फिर अपने निजी वाहन से भारत पहुंचा और आज अपनों के बीच पाकर सुकून महसूस कर रहा हूं। सैन्य टैंक के बीच से भागे हुए क्षण और खाैफनाक दृश्य को बयां करते हुए आकाश ने यहां की पूरी आप बीती सुनाई। आकाश रायपुर के शिवानंद नगर के रहने वाले हैं। रायपुर के एयरपोर्ट पर जैसे ही आकाश पहुंचे उनकी मां-बाप अपने कलेजे के टुकड़े को गले से लगाकर रोने लगे। इसके बाद वह सीधे रायपुर कार्यालय पहुंचे और यूक्रेन के ताजा हालात को बयां किया । आकाश ने कहा कि प्रदेश की सांसद रेणुका सिंह के सहयोग से यहां तक पहुंच पाया हूं।
