जांजगीरछत्तीसगढ

महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// स्कूल में घुसकर महिला शिक्षिका से अश्लील हरकत करने वाला लड़का गिरफ्तार । शिक्षिका ने शोर मचाया तो लड़का स्कूल की दीवार फांदकर भाग निकला। टीचर ने उसके बारे में पता कर पुलिस ने FIR दर्ज कराई। जिसके बाद देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन बदमाश है। मामला बम्हनीडीहर थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : यूक्रेन ने किया दावा : मार गिराए रूस के 4300 सैनिक, 200 से अधिक को बनाया बंदी

मिली जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह स्थित एक स्कूल की टीचर शनिवार को इंटरवल के दौरान अपनी 4 साल की बेटी और अन्य छात्रों के साथ कैंपस में ही घूम रही थीं। तभी एक लड़का आया और पीछे से हाथ लगाकर अश्लील हरकत करने लगा। टीचर ने विरोध किया और शोर मचाया तो लड़का दीवार फांदकर भाग निकला।

टीचर ने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि लड़का आदतन बदमाश है। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने टीम बनाई और कुछ घंटों बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राजेन्द्र पटेल उर्फ टेण्टा आदतन अपराधी है। पूछताछ में उसने महिला टीचर से अश्लील हरकत करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी राजेन्द्र पटेल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!