रायपुर

प्रदेश के सिंधी कालेज को अब संत गोबिंद राम के नाम से जाना जाएगा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पिछले कई दिनों से देवेंद्र नगर स्थित सिंधी कालेज केनाम बदलने को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। कालेज को अब संत गोबिंद राम के नाम से जाना जाएगा। इसकी विधिवत घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में भारतीय सिंधु सभा द्वारा देवेंद्र नगर शासकीय कन्या महाविद्यालय के नामकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।

बैठक में भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक नैनवानी के नेतृत्व में महाविद्यालय का नाम शदाणी दरबार के अष्टम सतगुरू संत गोबिंदराम साहिब की स्मृति में रखा जाना प्रस्तावित किया गया। सिंधी समाज के विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, सिंधी समाज की संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्यों ने इसपर अपनी सहमति प्रदान की।

सिंधी समाज के भावना के अनुरूप रखा नाम

इस बैठक में रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने सिंधी समाज के सदस्यों के भावना के अनुरूप महाविद्यालय का नाम संत गोबिंदराम साहिब की स्मृति में के नाम पर किए जाने की घोषणा की। साथ ही शासन से यह प्रक्रिया जल्द पूरी कराने आश्वासन भी दिया। बैठक में शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश्वर डा. संत युधिष्ठिरलाल महाराज, छत्तीसगढ़ चैंबर के अध्यक्ष अमर पारवानी, भारतीय सिंधु सभा के चेतन तारवानी आदि शामिल थे।

पहले बलबीर जुनेजा के नाम पर रखने का हुआ था विरोध

गौरतलब है कि सिंधी कालेज का नाम पूर्व महापौर स्व.बलबीर सिंह जुनेजा के नाम रखने की बातें चल रही थी। जिसका सिंधी समाज ने विरोध किया था। निगरानी समिति ने कालेज के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके खिलाफ सिंधी समाज का कहना था कि सिंधी समाज के कालेज का नाम बदलने की साजिश थी। समाज के युवा संगठन ने विरोध में पुतला भी फूंका था। इस पर विधायक जुनेजा का कहना था कि नाम बदलने का प्रस्ताव निगरानी समिति का था। अब इस मामले को सुलझा लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!