बिलाईगढ़छत्तीसगढ

हादसा : कार-मोटरसाइकिल में भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

बिलाईगढ़ न्यूज़ धमाका /// ग्राम बनाहिल के पास एक कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गया जिसने मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। दोनों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उचित उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया जा रहा है।

ALSO READ : पुलिस ने 45 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

गुरुवार की शाम बनाहिल के पास एक कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गया जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार घायल करमदानी सिंह लहरें सोनहार खरोरा निवासी और विजय यादव मुंगेली निवासी दोनों मोटर साइकिल में करमदानी के ससुराल मुड़पार आए थे।

घर वापसी के दौरान सड़क हादसा हो गया जिसमें दोनों को गंभीर चोटे आई है ग्रामीणों ने बिलाईगढ़ पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। सड़क हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!