धमतरीछत्तीसगढ

शादी के हफ्तेभर पहले युवक ने किया सुसाइड:घर के लोग बाहर थे, वापस लौटे तो फांसी के फंदे पर लटका मिला प्यून का शव

धमतरी न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शादी के हफ्तेभर पहले ही युवक ने सुसाइड कर लिया है। घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे, वापस लौटे तो उन्होंने युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। मामला नगरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक चार में रहने वाले नरेंद्र साहू(25) की शादी रायपुर में 6 फरवरी को होने वाली थी। घर के लोग इन दिनों शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बीच शनिवार सुबह युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। युवक नगरी नगर पंचायत में प्यून का काम करता था।

घर के लोगों ने बताया कि सुबह के वक्त सभी किसी काम से घर से बाहर गए थे। वे जब सुबह 10 से 11 के बीच वापस लौटे तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा नहीं खोलने पर जब खिड़की से देखा तो अंदर के कमरे में नरेंद्र की लाश पंखे पर फांसी के फंदे में लटकी हुई थी। घटना के बाद दरवाजे को तोड़ा गया। वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई।

खबर लगते ही पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेजा दिया था। बाद में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक ने आत्मह्त्या क्यों किया था। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!